विधायक वोरा व महापौर ने 115 दिव्यांगों के चेहरे पर खिलाई मुस्कान

स्मार्ट फोन, ट्रायसिकल व उपयोगी उपकरणों का किया वितरण

दुर्ग | शहरी क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले 115 से अधिक दिव्यांगों को विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल के द्वारा समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में नगर निगम परिसर में स्मार्ट फोन, स्मार्ट केन, व्हील चेयर, बैटरी चलित सायकल, श्रवण यंत्र, बैसाखी, ब्रेल किट, हस्त चलित सायकल का वितरण किया गया। महिलाओं, पुरुषों व बच्चों सहित सौ से अधिक दिव्यांगों को उनकी श्रेणी के अनुरूप जीवन को आसान बनाने हेतु उपकरणों का वितरण किया गया।

श्रवण बाधित छात्रों को श्रवण यंत्र, 80 प्रतिशत से अधिक 5 विकलांगों को मोटर चलित ट्रायसिकल, व अन्य को हस्त चलित ट्रायसिकल दिए गए। इस अवसर पर विधायक वोरा ने कहा कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए दिव्यांग जन समाज के लिए एक प्रेरणा हैं। उनके जीवन को सहज बनाने की दिशा में शासन का यह एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में कोई भी दिव्यांग शासन की योजना का लाभ लेने से वंचित ना रहे सभी को उनके आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं।
इस दौरान एमआईसी अब्दुल गनी, हामिद खोखर, दीपक साहू, अजय मिश्रा, अंशुल पांडेय व समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी पी ठाकुर, कमलेश पटेल सहित अन्य मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *