लखनपुर | क्षेत्र अंतर्गत कई बीटों में हो रहे अंधाधुंध कटाई इमारती लकड़ियों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई मर्तबा ग्रामीणों की शिकायत खबरों की सुर्खियों में आने के बाद शासन प्रशासन की कुंभ करणीय नींद नहीं टूट सकी। जंगलातो में हो रहे अवैध कटाई से वन विभाग को कोई सरोकार नहीं है बलिवेदी पर असंख्य अनगिनत पेड़ो की प्रतिदिन बलि चढ़ाई जा रही है। बात करें पर्यावरण को बचाए रखने की तो शासन प्रशासन योजना बना बेहिसाब रुपए खर्च कर जंगल को बचाने प्रयास में लगी हुई है परंतु शासन की योजनाएं बेबुनियाद साबित हो रहा है ।रक्षक ही भक्षक बन जंगल के पेड़ों को निगल रहे हैं। तस्करों से मिलीभगत कर बेखौफ इमारती साल शीशम सागौन लकड़ीयो को धड़ल्ले बेच रहे हैं। क्षेत्र के कुछ ग्रामीण अंचल के लोगो ने वन विभाग पर खुला ईलजाम लगाया है कि यदि पूरे ईमानदारी से अपने फर्ज को अंजाम देते तो जंगलों में हो रहे बदस्तूर कटाई पर अंकुश लग सकती थी पर ऐसा नही हो रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी भी महज अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए जांच कराए जाने का कोरा आश्वासन देते नजर आते हैं। तय है कि निगरानी नियंत्रण के अभाव में जंगल पथरीले रेगिस्तान में तब्दील होकर रह जाएंगे शासन-प्रशासन के जंगल बचाव के दावे बेबुनियाद साबित हो रहा है।
थमने का नाम नहीं ले रहा है अवैध कटाई वन विभाग खामोश
