बिलासपुर।आज प्रदेश के 28वें जिले के तौर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को मान्यता मिल गई . मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी विधिवत घोषणा कर दी है. इस मौके पर सीएम के अलावा मंच पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक मोहितराम केरकेट्टा और जकांछ प्रमुख अजित जोगी मौजूद रहे.
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल का स्वागत करते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा की आपने हमारी हमारे मांग के मद्देनजर गौरेला पेंड्रा मरवाही को जिला बनाने का जो फैसला लिया है. इस उपकार को वह खुद और क्षेत्र की जनता कभी नहीं भूल पाएगी. इसके आलावा अजीत जोगी ने कहा की इस नए जिले के विकास में कोई कमी न हो.इसका विकास अमरीका के तर्ज पर किया जाना चाहिए.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह उपकार न में भूल पाऊंगा न क्षेत्र की जनता… जकांछ
