शिखा राजपूत तिवारी गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही की कलेक्टर नियुक्त

रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2008 बैच की अधिकारी शिखा राजपूत तिवारी को नवगठित जिला गौरला-पेन्ड्रा-मरवाही का कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

पदस्थापना आदेश आज मंत्रालय महानदी भवन से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है।

आपको बता दें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को राज्य का 28वां जिला बनाया गया है। लंबे समय नया जिला बनाने की मांग तेज हो रही थी।

सीएम बघेल ने संज्ञान में लेते हुए तीनों को मिलाकर जिला घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *