पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा लाइफ टाइम एक मोबाइल नंबर…जो उनके रिटायरमेंट तक उनके पास रहेगा।

डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि ये योजना जल्द शुरू की जायेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के आरक्षक से लेकर हर आईपीएस अफसर को ऐसी सिम दी जा रही है जो लाइफ टाइम तक उनके पास रहेगी। पुलिस अधिकारी – कर्माचारियों के पास जो मोबाइल नंबर होगा जो उनके रिटायरमेंट तक उनके पास रहेगा।

ये योजना अबतक सिर्फ थानेदारो और सीएसपी समेत एएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों को ही दी जा रही थी। इस योजना के तहत अब पुलिस विभाग में भर्ती होने वाले हर आरक्षक से लेकर डीजीपी स्तर के अधिकारी तक दी जायेगी जो उसके रिटायरमेंट होने तक उपयोग में ले सकता है । जिसका पूरा खर्च पुलिस विभाग ही वहन करेगा।

डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि ये योजना जल्द शुरू की जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी जिलो में सीयूजी नंबर पहुंचा दिये गए हों और जल्द ही बटालियन के लिए भी खरीदी की जाएगी। पुलिस की नौकरी करने वाले हर अफसर और कर्मचारी का अब सरकारी नंबर होगा जो उनकी पहचान बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *