रायगढ़ : बरोद एवं दुर्गापुर फीडर रेल लाइन निर्माण के लिए निजी भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही : संबंधित कृषकों के लिए सुनवाई 20 फरवरी को

रायगढ़, 11 फरवरी 2020

रेल परियोजना बरोद फीडर रेल लाइन-01 ग्राम-फगुरम, तहसील-घरघोड़ा एवं दुर्गापुर फीडर रेल लाईन 02 ग्राम-बायसी एवं बायसी कालोनी-तहसील धरमजयगढ़ रेल लाईन निर्माण के लिए निजी भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही भारतीय रेल अधिनियम के अनुसार की जा रही है। इस संबंध में ऐसे कृषक जो आपत्ति प्रस्तुत कर चुके है अथवा प्रस्तुत करना चाहते हैं या किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वे 20 फरवरी 2020 को पूर्वान्ह 11 बजे न्यायालय अतिरिक्त कलेक्टर रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 16 में सुनवाई में उपस्थित हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *