गंधवानी के थाना प्रभारी नरेंद्र सूर्यवंशी को उनकी पत्नी व बेटे ने एक युवती के साथ मस्ती करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान थाना प्रभारी और उनकी पत्नी के बीच जमकर मारपीट भी हुई। इस दौरान थाना प्रभारी और उनकी पत्नी के बीच जमकर मारपीट भी हुई। इस मारपीट का वहां खड़े किसी शख्स ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, गंधवानी थाना प्रभारी नरेन्द्र सूर्यवंशी का परिवार इंदौर रहता है। किसी ने इंदौर में रही रही उनकी पत्नी को सूचना दी कि थाना प्रभारी के गंधवानी के शासकीय निवास पर पिछले दो तीन दिनों से एक युवती रह रही है। इसके बाद सूर्यवंशी की पत्नी अपने बेटे के साथ गंधवानी आ धमकी और पाया कि शासकीय निवास का दरवाजा अंदर से बंद है। इसके बाद टीआई और पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गुस्से में पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई भी कर दी। हंगामा के बाद वहां भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद किसी ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। जबकि पुलिस घर से अंदर से युवती के निकालकर मनावर ले गई है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी नरेन्द्र सूर्यवंशी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
पूरे मामले में मनावर एसडीओपी करण सिंह रावत का कहना है कि थाना प्रभारी की पत्नी को सूचना मिली थी कि नरेन्द्र सूर्यवंशी ने किसी युवती से शादी कर ली और वह उसी के साथ रह रहे हैं। इसके बाद थाना प्रभारी की पत्नी ने धार पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
