बिलासपुर।दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हांथो उद्घाटित गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की तीनो जनपद पंचायतों के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत हो गई वहीं भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। यहां मिलिखबरो के अनुसार अभी हाल तक पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का गढ़ माने जाने वाले गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की तीनो जनपद पंचायत के अध्यक्षों पद पर कांग्रेस की जीत के बहुत दूरगामी मायने हो सकते हैं। यहां की गोरेला जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित ममता पैकरा,पेंड्रा जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद पर श्रीमति आशा मरावी आेर मरवाही जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रताप सिह को निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।
दो दिन पहले बने नए जिले गौरेला,पेंड्रा मरवाही में तीनो जनपद पंचायतों में कांग्रेस का परचम लहराया
