रायपुर | रायपुर में एक चलती सिटी बस में अचानक आग लगने की खबर आरही है आग लगने की वजह से सिटी बस सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गया । हालांकि घटना में अभी तक कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है सभी यात्री सुरक्षित हैं।घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है जब दोपहर 12 बजे के आसपास विधानसभा की ओर से यात्रियों से भरी सिटी बस पंडरी की तरफ आ रही थी इस दौरान पंडरी थाने से कुछ दूरी पर ही चलती बस के इंजन में आग लग गयी इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गयी है
रायपुर – यात्रियों से भरी चलती सिटी बस में लगी अचानक आग…यात्रियों में अफरा तफरी
