तखतपुर। / 10 वी ,12 बी बोर्ड परीक्षा की कैसे करें तैयारी। परीक्षा का नाम सुनते ही विद्यार्थियों के मन में एक भय सा छा जाता है और मन तनाव से भर जाता है ऐसे में विद्यार्थी क्या करें कि परीक्षा की तैयारी अच्छे से हो और मन में कोई डर भय या तनाव ना रहे इस बात को लेकर व्याख्याता जितेंद्र शुक्ला ने परीक्षार्थियों के लिए एक सुझाव दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है की परीक्षा के दिन या उसके को दिन पहले रात रात भर जाग कर पढ़ा जाए क्योंकि ऐसे पढ़ने से स्वास्थ्य बिगड़ जाता है वही जिसकी जानकारी रहती है वह भी दिमाग से हट जाता है इसलिए परीक्षा के समय निश्चित समय निर्धारित कर पढ़ें और उसे दोहराते जाएं साथ ही लगातार बैठकर पढ़ाई ना करें बीच-बीच में थोड़ा सा दिमाग फ्रेश रखें पानी पीते जाए ताकि मस्तिष्क ठंडा रहे प्रश्न पत्र मिलते ही विद्यार्थी प्रश्नों को अच्छी तरह से एक बार नहीं दो बार तीन बार पढ़े जब तक कि उनको प्रश्न समझ में ना आ जाए और समझ में आने के बाद ही उसका उत्तर लिखना शुरू करें उत्तर लिखने के लिए उन प्रश्नों का चयन पहले करें जिनका उत्तर उन्हें आसानी से लिखते बन जाए उसके बाद थोड़े कठिन फिर अंत में कठिन प्रश्नों का उत्तर दें प्रश्नों का उत्तर देते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि कितने शब्दों में प्रश्न का उत्तर लिखा जाना है शब्दों की सीमा पर जरूर ध्यान दें अन्यथा प्रश्न की मूल बातें उत्तर में नहीं आ पाएगा और लिखने के बाद भी परीक्षार्थी को अंक नहीं मिल सकेगा पिछले कुछ वर्षों के प्रश्नों के स्वरूप पर जरूर नजर डाला जाए कि किस तरह के प्रश्न आते हैं और उसका उत्तर कैसे लिखा जाता है परीक्षा कक्ष में जाने के लिए घर से हड़बड़ी में ना निकले आराम से समय पूर्व निकले और वहां पर जाकर शांत मन से बैठे और किसी भी तरह का तनाव ना लें परीक्षा कक्ष में जाने के पहले अपने प्रवेश पत्र पेन या जो भी आवश्यक चीजें हैं वह चीज रख लें साथ ही निकलते ही अपने पॉकेट की जरूर जांच करें कि कोई ऐसे कागज या सामान तो नहीं रखे हैं जिसे रखने से वह परेशानी में फंस सकते हैं। परीक्षा के परिणामी अंक , प्रतिशत । ब्यक्ति का जिंदगी तय नहीं करता है। हम मेहनत करें और उसका परिणाम निश्चित रूप से हमें ही मिलेगा।
बोर्ड एग्जाम की तैयारी,व्याख्याता जितेंद्र शुक्ला ने दिया परीक्षार्थियों के लिए एक सुझाव
