वीवो का सब-ब्रैंड iQOO जल्द ही भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन iQOO 3 लॉन्च करने वाला है 5जी फोन अगले हफ्ते 25 फरवरी को लॉन्च होने वाला है वहीं लॉन्च से पहले इस नए 5G फोन की फोटो सामने आई है बताया गया कि फोन लॉन्च से पहले इसका प्रोमो पेज लाइव कर दिया गया है, जहां से इस फोन की पहली झलक देखी जा सकती है | फोन को लेकर काफी समय से चर्चा है और यही वजह है कि इसके फीचर्स को लेकर कई अफवाहें आ चुकी हैं, जिसके मुताबिक फोन में 6.44 इंच का AMOLED पैनल डिस्प्ले दिया जाएगा, जो कि HD रेजोलूशन के साथ आएगा. माना जा रहा है कि 40,000 रुपये के सेगमेंट में वनप्लस और सैमसंग को टक्कर दे सकता है इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा. सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा होने की बात भी सामने आई है. पॉवर के लिए 4,410 mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि 55W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी |
भारत के पहले 5G स्मार्टफोन 4 कैमरे के साथ 25 फरवरी को होगा लॉन्च
