दीक्षांत समारोह और कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल…..राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे छत्तीसढ़

रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज एक मार्च से दो दिन के छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वे गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. इसके अलावा नवनिर्मित पांच भवनों का लोकार्पण करेंगे.

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द 1 मार्च की सुबह रांची विमानतल से भारतीय वायुसेना के विमान से रवाना होकर सुबह 11.30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर आएंगे. रायपुर से 11.40 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर 12.25 बजे बिलासपुर हेलीपेड पहुचेंगे, यहां से सर्किट हाऊस जाएंगे.

राष्ट्रपति शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशगणों से हाई टी में भेंट करेंगे. 2 मार्च को सुबह 10 बजे से गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद 11.15 बजे बिलासपुर हेलीपेड से रवाना होकर 12 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे. यहां से 12.10 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *