बलौदाबाजार | पिछले कुछ समय बलौदाबाजार शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग सदर रोड लाईन से अवेध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हो रही थी। आरोपीगण बहुत ही शातिर तरीके से मोबाइल से बात करके सौदा करते हुये शराब बेचने का धंधा कर रहे थे। आरोपियों द्वारा कभी सदर रोड स्थित अपने घर, तो कभी रायपुर रोड स्थित अपने आटो पार्टस दुकान से शराब की बिक्री एवं तस्करी का कार्य किया जा रहा था।
श्रीमति नीतूकमल पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमति निवेदिता पाल अति. पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में उपनिरी. ओम प्रकाश त्रिपाठी, उपनिरी पुरूषोत्तम कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम को बलौदाबाजार शहर के मध्य अवैध शराब तस्करी को रोकने हेतु तथा आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया। बलौदाबाजार शहर में अवैध शराब बिक्री के आरोपियों को रंगे हाथों पकडना किसी चुनौती से कम नही था, क्योकि आरोपीगण अपने किसी पहचान वाले से ही बात करने पर सौदा करते थे तथा शराब केवल अपने पहचान वाले व्यक्ति को ही बेचा करते थे। इसके अलावा आरोपी द्वारा अपने बाईक की डिक्की में सौदा के अनुसार शराब की बाटल रखकर संबंधित व्यक्ति के पास पहुंचाई जाती थी। आरोपीगणों द्वारा बहुत ही सुनियोजित तरीके से शहर में अवैध शराब बिक्री का खेल खेला जा रहा था।
पुलिस की उक्त टीम द्वारा आज दिनांक 04.03.2020 को आरोपी प्रफुल्ल साहू एवं नीरज साहू द्वारा अपने घर एवं दुकान में अंग्रेजी शराब का भंडार रखे होने की पुख्ता सूचना पर सदर रोड स्थित घर तथा रायपुर रोड आटो पार्टस दुकान में एक सांथ दबिश दी गई। उक्त दोनो स्थानों से आरोपीणों के कब्जे से अग्रेंजी शराब का बहुत बड़ा जखीरा मिला जिसे विधिवत जप्ती की कार्यवाही किया गया है।
प्रकरण में आरोपी प्रफुल्ल साहु एवं नीरज साहू के कब्जे से विभिन्न ब्रांड के कुल 221,900 एमएल अंग्रेजी शराब कीमती 96,420 रूपये बिक्री रकम 3000 रूपये जप्ती किया गया तथा अप. क्र. 162/2020, 161/2020 धारा 34(02) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
गिरफ्तार आरोपी
01. प्रफुल्ल साहु उर्फ रानू पिता भूपेन्द्र साहू उम्र 32 साल निवासी सदर रोड मस्जिद के पास बलौदाबाजार
02. नीरज साहू उर्फ जिगर साहू पिता भूपेन्द्र साहू उम्र 22 साल निवासी सदर रोड मस्जिद के पास बलौदाबाजार
जप्त सामग्री का विवरण
01. कुल 19 बाटल विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब
02. कुल 127 बाटल बीयर
03. कुल 145 पाव विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब
04. कुल 221,900 एमएल अंग्रेजी शराब कीमती 96,420 रूपये
05. बिक्री रकम ₹3000
