BJP सांसद बोले : इटली से लौटे राहुल गांधी कराएं कोरोना का जांच और संसद को बताएं…

नई दिल्ली | देश भर में कोरोना वायरस को लेकर खौफ और संदेह का माहौल है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कोरोना वायरस की जांच कराने की सलाह दी है बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि राहुल गांधी कुछ दिन पहले इटली से आए हैं, इसलिए उनकी जांच होनी चाहिए. कहीं वे कोरोना वायरस से प्रभावित तो नहीं हैं. सभी सांसद हर दिन कम से कम 100 लोगों से मिलते हैं. जो सांसद, राहुल गांधी के साथ बैठते हैं, उनको दूर रहना चाहिए क्योंकि कोरोना वायरस फैल सकता है. ‘बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि राहुल गांधी को अपना टेस्ट कराना चाहिए और संसद को बताना चाहिए. पता चला है कि इटली से आए कई लोगों को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया. ऐसे में उन्हें टेस्ट जरूर कराना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *