उत्तर बस्तर कांकेर 06 मार्च 2020
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के संशोधित प्रावधान के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने पखांजूर तहसील के ग्राम पी.व्ही. 44 वन श्रीनगर निवासी 38 वर्षीय विश्वजीत मिस्त्री की 18 जनवरी 2019 को लामपुरी तहसील अंतागढ़ में सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती रिंकू मिस्त्री को 04 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान पीड़ित परिवार को तहसीलदार अंतागढ़ के माध्यम से किया जाएगा।
