नारायणपुर : मज़दूरी कर रही माँ के बच्चे और कलेक्टर श्री एल्मा का स्नेहभरा नजारा

नारायणपुर 6 मार्च 2020

रोज़ की तरह आज भी सुबह हुई लेकिन आज का नजारा और तस्वीर कुछ हट के थी। सबेरे-सबेरे गाँव नाउमुंजमेटा में श्री रतन लाल के डबरी का भी यही नजारा था। माँ डबरी निर्माण में काम कर रही थी, तो कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा उसके बच्चे का ख्याल रख रहे थे। बच्चा भी कलेक्टर श्री एल्मा से चंद मिनटों में घुल मिल गया। वे अपने साथ लाए बिस्किट भी बच्चे को खिला रहे थे। कलेक्टर ने बच्चे को खेल-खेल में टाटा करना भी सिखाया।
ज़िले के मुखिया कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा आज सबेरे-सबेरे अपने अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की ज़मीनी सच्चाई नजदीक से जानने और देखने नाउमुंजमेटा गांव पहुँचे। इस मौक़े पर उन्होंने गाँव में चल रहे विकास कार्यों और उनके क्रियान्वयन के बारे में ग्रामीणों से बातचीत की। बातचीत में जानकारी मिली की गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत डबरी निर्माण का काम चल रहा है। कलेक्टर श्री एल्मा डबरी निर्माण स्थल पहुँच, वहाँ उन्होंने मजदूरों के हाल चाल पूछे और उनसे बातचीत की। उन्होंने मजदूरी भुगतान की भी जानकारी ली ।
डबरी निर्माण स्थल पर कलेक्टर श्री एल्मा ने देखा कि एक नन्हा बच्चा अकेला बैठा है। वे उसके पास गए और अपने पास जो भी खाने की बिस्किट थी, उसे बच्चे को दी। उस समय का नजारा स्नेहभरा था। आसपास के श्रमिकों से पूछने पर उन्होंने बताया कि बच्चे की माँ डबरी निर्माण में काम कर रही है। वापस आते समय बच्चे ने कलेक्टर श्री एल्मा को टाटा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *