बड़ा खुलासा – दिल्ली को लंबे अरसे से दहलाने की कोशिशों में पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसियां लगी हैं

दिल्ली। राजधानी दिल्ली को लंबे अरसे से दहलाने की कोशिशों में पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसियां लगी हैं। ये खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने दिल्ली के जामिया नगर इलाके से दो आईएसआई एजेंटों को पकड़ा। ये दोनों पति पत्नी हैं।
पुलिस ने बताया की ये दोनों लंबे समय से इस्लामिक स्टेट आंतकी संगठन के संपर्क में भी थे। दोनों आरोपी शाहीन बाग व जामिया में युवाओं को सीएए-एनआरसी के विरोध में बरगालने का काम कर रहे थे। ये दोनों पति पत्नी मुस्लिम युवाओं को भी बरगलाने में लगे थे और उनको आतंकी वारदातों के लिए उकसा रहे थे।

आरोपियों पर आतंकी घटना की साजिश रचने का भी आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये यह आरोपी दंपति आईएस आतंकियों के लगातार संपर्क में थे। दोनों आरोपी को स्पेशल सेल गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। दंपति से पूछताछ के बाद कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। इनकी पहचान जम्मू-कश्मीर के रहने वाले जहनेज और हिना के रूप में हुई है। दोनों पति पत्नी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *