दुर्ग | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के उपलक्ष्य में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय यादव के निर्देशन में जिला दुर्ग पुलिस के द्वारा एक अनूठी पहली शुरुआत की गई जिसमें 150 से ज्यादा महिला अधिकारी एवं महिला कर्मचारी उपस्थित हुए एवं दुर्ग जिले के सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधो पर लिया! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के नेतृत्व में महिला अधिकारी से लेकर महिला आरक्षक की टीम ने पूरी रात शहर की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी संभाली! महिला कर्मियों को पुलिस कंट्रोल रुम में ब्रीफिंग के दौरान महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों में गश्त को काफी उत्साह था पारिवारिक परेशानियों के बावजूद भी अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा से करने के लिए सब परेशानियों को भूलकर दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए इनके चेहरे मैं एक अलग ही खुशी देखने को मिली श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम द्वारा महिला अधिकारी कर्मचारी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुर्ग जिले में जो पहल की गई उसके लिए सबको प्रोत्साहित किया ! महिला अधिकारी कर्मचारियों द्वारा कंट्रोल रुम से लेकर आस्था चौक तक पैदल मार्च किया तब गस्त पर रवाना हुई ! गश्त के दौरान अपने थाना क्षेत्र में महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा हथियारबंध के साथ दुर्ग जिले के सराफा, atm बैंक के गार्ड को चेक किया गया जिसमें महिला कर्मचारी द्वारा जामुल क्षेत्र में छह संदिग्ध लोगों को एवं दुर्ग में 12 लड़कों को , धमधा क्षेत्र में 12 लोग, नंदिनी क्षेत्र में 10 लोगों को एवं महिला थाना 15 लड़कों से पूछताछ कर उनके पालको को बुलाकर समझाइश देकर छोड़ा गया एवं 151की दो कार्यवाही महिला थाना से एवं 151/107,116 की का कार्यवाही कुम्हारी एवं भिलाई नगर से की गई भिलाई भट्टी से एक वारंटी लाया गया एवं पद्मनाभपुर से तीन गिरफ्तारी वारंट तामिल किए गए तथा खुर्सीपार थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात लोगों के द्वारा ऑटो को चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था जिसमें गश्त पर तैनात महिला अधिकारी कर्मचारी द्वारा सक्रियता दिखाते हुए चोरी की घटना घटित होने से रोक जा सकी! महिला अधिकारी कर्मचारी द्वारा दिए गए लक्ष्य को सफलता पूर्वक हासिल किया गया और कहां गया की इस कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अजय यादव द्वारा महिला अधिकारी कर्मचारियों द्वारा की गई शहर की चाक चौबंध सुरक्षा व्यवस्था को सफलतापूर्वक यह जाने पर भूरी भूरी प्रशंसा व्यक्त करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारी को धन्यवाद व्यक्त कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई!
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – नई पहल दुर्ग जिले के अधिकारी कर्मचारी पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था संभाली
