होली के पहले इन राशिवालों का होगा बहुत लाभदायक दिन

मेष- आज कुल मिलाकर सब अच्छा होगा। आज भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। आज आपके लिए प्रेम की अच्छी स्थिति है।

वृषभ- आज आप धैर्य से काम लेंगे। परिस्थितियों से उबर जाएंगे। आज आपके घर की स्थिति थोड़ी तू-तू, मैं-मैं वाली हो सकती है। थोड़ा खर दिख रहा है घर में। न उलझें घरेलू चीजों में। आज आपके लिए प्रेम की अच्छी स्थिति है।

मिथुन- आज किसी भी प्रकार का कोई व्यापार-शुरू करना चाहते हैं तो करें। अनुकूल समय है। आज मानसिक चंचलता पर काबू रखें। आज प्रेम में भी अच्छी स्थिति है।

कर्क- आज कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। धनार्जन का समय है। आज बस आपको निवेश पर रोक लगानी है। वाणी पर नियंत्रण रखना है। आज आपके लिए प्रेम की अच्छी स्थिति है।

सिंह- आज आप नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। आज आपको मानसिक चंचलता पर काबू रखें। आज आपके लिए प्रेम की अच्छी स्थिति है।

कन्या- आज आप धैर्य से काम लेंगे। आज आप खर्च से परेशान रहेंगे। आज प्रेम में भी मध्यम स्थिति है। आज आपके व्यवसाय में ठीक ठाक स्थिति है।

तुला- आज आर्थिक योजनाएं फलीभूत हो रही हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति हो रही है। आज क्रोध न करें। आज प्रेम में भी बहुत अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है।

वृश्चिक- आज आपको कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिल सकता है। आज मानसिक विचलन के शिकार होने से बचें। आज आपके लिए प्रेम की अच्छी स्थिति है।

धनु- आज कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। बस सचेत रहने की की जरूरत है। आज आपका दिन थोड़ा जोखिम भरा है। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक पहलुओं पर बचकर पार करें। आज प्रेम में मध्यम स्थिति है।

मकर- आज धैर्य से काम लेंगे। आज चोट लग सकती है। किसी परेशानी में आ सकते हैं। शासन सत्ता से पंगा न लें। आज प्रेम में ठीक ठाक स्थिति है। आज आपका व्यवसाय अच्छा चल रहा है।

कुंभ- आज नई बातें, नए व्यवसाय, नया अवसर, शादी-ब्याह, नए प्रेम की शुरुआत। कुल मिलाकर कुछ सकारात्मक नयापन होगा। यह अच्छा है। आज मानसिक चंचलता पर काबू रखें। आज नए प्रेम की शुरुआत हो सकती है।

मीन- आज राह के रोड़े हट जाएंगे। शत्रुओं का शमन हो जाएगा। आप आगे बढ़ेंगे। आज क्रोध न करें। आज प्रेम की अच्छी स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *