होली के एक दिन बाद पलटने वाली है इन राशिवालों की किस्मत

मेष- आज शत्रुओं का पराभव होगा। अंत में जीत आपकी ही होगी। आज थोड़ा डिस्टर्ब हो सकते हैं। आज प्रेम में अच्छी स्थिति है। आज व्यवसाय में भी अच्छी स्थिति है।

वृषभ- आज अर्थशास्त्र से जुड़े लोगों, निवेश की कन्सलटेंसी करने वालों के लिए बहुत अच्छा समय है। आज आप मानसिक चंचलता पर काबू रखें। आज प्रेम की अच्छी स्थिति है।

मिथुन- आज मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर में कोई उत्सव हो सकता है। आज अकारण चिंतित हो सकते हैं। आज प्रेम की अच्छी स्थिति है।

कर्क- आज यदि आपने कोई योजना बनाई है तो उसे कार्यरूप दें। किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। आज मानसिक चंचलता पर काबू रखें। आज प्रेम की अच्छी स्थिति है।

सिंह- आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। आज पूंजी निवेश अभी रोक दें। आज प्रेम की अच्छी स्थिति है।

कन्या- आज आप जैसा चाह रहे हैं वैसा हो रहा है। आप सराहे जा रहे हैं। आपका कद बढ़ रहा है। आज नकारात्मकता से बाहर आएं। आज प्रेम की अच्छी स्थिति है।

तुला- आज का दिन थोड़ा आर्थिक जोखिम वाला है। अनायास मन परेशान हो सकता है। आज प्रेम की अच्छी स्थिति है। आज व्यवसाय में अच्छी स्थिति है।

वृश्चिक- आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान की ओर से अच्छा समाचार मिलेगा। मन ठीक रहेगा। आज मानसिक चंंचलता से बचें। आज प्रेम की अच्छी स्थिति है।

धनु- आज शासन सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज अति आत्मविश्वास से बचें। आज प्रेम में अच्छी स्थिति है। कोई जोखिम नहीं है।

मकर- आज भाग्यवश कोई काम बनेगा। रुका हुआ काम शुरू हो जाएगा। आज व्यर्थ की बातें न सोचें। आज प्रेम की अच्छी स्थिति है। आज व्यवसाय में भी बहुत अच्छी स्थिति है।

कुंभ- आज आपको कोई नुकसान नहीं होगा। आज बस आज भर थोड़ा जोखिम है। कोई रिस्क न लें। आज प्रेम में मध्यम स्थिति है। आज व्यवसाय में भी अच्छी स्थिति है।

मीन- आज आप रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। आज अपनी मानसिक चंचलता पर काबू रखें। आज प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा। आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *