भारतीयों के उत्साह के आगे ‘कोरोना’ ने तोड़ा दम, जमकर मना होली का जश्न

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में खौफ का पर्याय बन चुके कोरोना वायरस (Corona Virus) ने भारत में भी दस्तक दे दी है। देश में अब तक कोरोना के 47 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, इसके बाद भी भारतीयों में होली मनाने का उत्साह कम नहीं हुआ है। आज देशवासी जमकर होली का जश्न मना रहे हैं। हालांकि होली से पहले ये आशंका जाहिर की जा रही थी कि पूरी दुनिया में तबाही मचा रही ये बीमारी होली के रंग में भंग डाल सकती है। किन्तु फिलहाल आज ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। देश भर से होली की रंगबिरंगी तस्वीरें सामने आने लगी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशवासियों को होली की बधाइयाँ दी हैं और लोगों से कोरोनो वायरस से बचाव के लिए बुनियादी कदमों का पालन करने का आग्रह किया है। आधिकारिक ट्विटर हैंडल से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ”गुड मॉर्निंग और होली की शुभकामनाएँ। रंग के त्योहार का आनंद लेते हुए, कुछ आसान उपाय हमें और दूसरों को COVID19 से बचाएंगे।

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘रंग और खुशी के त्योहार होली की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में खुशियां लाए।’  आपको बता दें कि पिछले सप्ताह, पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि कोरोना वायरस के कारण वह किसी भी होली कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *