ऐसे लोगों का पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए अच्छा है…सिंधिया के इस्तीफे पर कांग्रेस के दिग्गज नेता का बयान

दिल्ली। होली के दिन भारतीय राजनीति में भूचाल लाने वाले कांग्रेस के पूर्व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ते ही कांग्रेस के बड़े नेता उन पर हमलावर हो गए हैं।

सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के फैसले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सिंधिया ने पार्टी का भरोसा तोड़ दिया है। पार्टी ने उनको बहुत कुछ दिया है। ऐसे लोग जितनी जल्दी पार्टी छोड़ दें पार्टी के लिए उतना ही अच्छा होगा।

वहीं लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी  निजी महत्वाकांक्षा के लिए पार्टी छोड़ दी जो कि बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए यह दुखद खबर है क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी ने बहुत कुछ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *