रायपुर। राजधानी रायपुर के भांटागांव इलाके में देर शाम हुए डॉक्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने महज 4 घंटो में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आधी रात में हुए इस खुलासे में पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों से डॉक्टर की 1 साल पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से हमेशा उनके बीच अनबन बनी रहती थी।
उसके बाद 6 दिन पहले ही आरोपी के एक मित्र की पत्नी के साथ इलाज के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगा कर डॉक्टर की हत्या करने की योजना बनाई और योजना के मुताबिक डॉ के भांठागांव स्थित क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर जीवन जलछत्री पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपियो ने डॉक्टर के पुरे शरीर पर करीब 15 से अधिक वार किये जिससे उसको अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपियों से संबंधित अहम जानकारी मिली और घटना के 4 घंटे के भीतर ही सभी चारो आरोपियों योगेश यादव, दीपक विश्वकर्मा,अरुण ध्रुव और संजय ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया।
