देर रात रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हुई मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बरसात की जताई संभावना

रायपुर: देर रात मौसम में हुए बदलाव के बाद राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बरसात हुई। प्रदेश की राजधानी रायपुर में लगभग आधे घंटे से अधिक बारिश हुई। बारिश के बाद भी आसमान छाए हुए हैं, इस लिहाज से उम्मीद की जा रही है कि देर रात और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और पूर्वी राजस्थान से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए एक ट्रफ लाइन बनने का असर बिहार पर दिख रहा है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि गुरुवार को पटना, बेगूसराय, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, जमुई, बांका, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद और औरंगाबाद में बादल छाये रहेंगे। गया में हल्की बारिश भी हो सकती है। इसके बाद तीन दिनों तक पूरे बिहार में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। तेज हवा भी चलेगी। कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश होगी।

शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पूरे बिहार में बादल छाने के साथ-साथ बारिश की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। तापमान भी एक से दो डिग्री तक गिरेगा। बादल छाये रहने के कारण रात के तापमान में तीन डिग्री तक वृद्धि हुई है। आने वाले दिनों में बारिश के कारण दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *