कोरोना वायरस पर भ्रामक पोस्ट करना पड़ा मंहगा, जनपद सीईओ को कलेक्टर ने किया निलंबित

कांकेर। जनपद पंचायत के सीईओ को व्हाट्सएप ग्रुप मैं कोरोना वायरस पर भ्रामक पोस्ट करना महंगा पड़ गया है। कलेक्टर के एल चौहान ने गलत जानकारी पोस्ट कर भ्रामक प्रचार करने के आरोप पर जनपद पंचायत जी एस बढई को निलंबित कर सहायक आयुक्त कार्यालय मैं अटैच कर दिया है।

आपको बता दे कि कोरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर के कांकेर में भी प्रशासन, स्कूल कॉलेज की छुट्टी, सिनेमा हॉल, जिम सभी 31 मार्च तक बन्द किए हैं। लोगों में जागरूकता के लिए लगातर प्रशासन लगा हुआ है। ऐसे में जिम्मेदार पद पर बैढे चारामा जनपद सीईओ के द्वारा अपने मोबाइल नंबर से चारामा में कोरोना वायरस पर भ्रामक पोस्ट किए जाने की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कलेक्टर के एल चौहान ने निलंबित कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *