मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर झारखंड के CM हेमंत सोरेन को दिया जवाब, लिखा- चिंता न करें.

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के ट्वीट पर जवाब दिया है। सीएम ने कहा कि बिलासपुर में फंसे मजदूरों की चिंता नहीं करें। जब तक वो यहां हैं हम उनका ध्यान रखेंगे।

कोरोना वायरस के कारण झारखंड के कुछ मजदूर बिलासपुर में ठहरे हुए है। धारा 144 और बस सेवा पूरी तरह बंद होने के कारण कोई भी एक जगह से दूसरी जगह नहीं जा पा रहे हैं। इस स्थिति में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर मजदूरों के लिए मदद की अपील की थी। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए ट्वीट कर सभी मजदूरों का ध्यान रखने की बात कही है।

सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा- “हेमंत सोरेन जी चिंता न करें, उनके भोजन आदि का इंतज़ाम कर दिया है, जब तक बिलासपुर में हैं उनका हम ध्यान रखेंगे। अधिकारी उन्हें झारखंड सीमा तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *