ब्रेकिंग : PM मोदी आज फिर करेंगे देश को संबोधित….. ट्वीट कर दी जानकारी ….कोरोना के मद्देनजर कुछ कड़े निर्देश और बढ़ते खतरे के मद्देनजर उठाने वाले कदम की देंगे जानकारी

रायपुर 24 मार्च 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र आज देश के नाम संबोधन देंगे। खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि कोरोना के मद्देनजर वो आज रात 8 बजे फिर से देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि आज कोरोना के फैलते संक्रमण के मद्देनजर वो देशवासियों को कड़ा संदेश दे सकते हैं। साध ही लाकडाउन को गंभीरता से नहीं लिये जाने और संक्रमण के बढ़ते खतरे की तरफ से ध्यान आकृष्ट कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले जब कोरोना के मद्देनजर पहली दफा प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया था तो उस दौरान उन्होंने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। पीएम मोदी के उस ऐलान का व्यापक असर भी हुआ था। सड़कें सूनी थी, बाजार सूने थे, लेकिन शाम के बाद जनता कर्फ्यू का कुछ जगहों पर मजाक बना दिया गया । लाकडाउनक का भी कई प्रदेशों में पालन होता नहीं देखा गया। लिहाजा इस खतरे से देश को वो आगाह कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *