नवरात्र का पहला दिन: पीएम बोले- कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वालों के लिए प्रार्थना करुंगा

कोरोना वायरस के खिलाफ 21 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन का आज पहला दिन है। वहीं आज से चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि वह कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने वाले लोगों के लिए प्रार्थना करेंगे। उन्होंने मेडिकल स्टाफ, पुलिस, मीडिया आदि का नाम लिया। उन्होंने कहा कि देशभर में इन दिनों त्योहार मनाए जाते थे। इस बार उन्हें पहले की तरह नहीं मनाया जाएगा लेकिन ये हमें संकट से निकलने का हौसला देंगे।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज से नवरात्रि शुरू हो रही है। वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं। इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं।’

21 दिन केवल घर पर रहें
मंगलवार को प्रधानमंत्री ने रात आठ बजे देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि 21 दिनों तक पूरे भारत को लॉकडाउन कर किया जा रहा है। यह कर्फ्यू की तरह ही है। इस खतरनाक वायरस के खिलाफ सबसे अहम हथियार सामाजिक दूरी को सख्त तरीके से लागू करने के लिए यह कदम उठाया गया है।पीएम मोदी आपसे क्या चाहते हैं

  • 21 दिनों के लिए अपने घरों से बाहर बिल्कुल नहीं निकलें
  • सामाजिक दूरी बनाने की कोशिश करें
  • अफवाह बिल्कुल भी न फैलाएं
  • भय का माहौल बनाने की कोशिश न करें
  • खुद का एवं अपने परिवार के सदस्यों का ख्याल रखें
  • डॉक्टर के परामर्श के बिना कोई भी दवाई न लें
  • अंधविश्वास को किसी भी स्तिथि में बढ़ावा नही दें
  • पुलिस, स्वास्थ्य सेवा जैसे आवश्यक सेवा प्रदाताओं के लिए प्रार्थना करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *