रायपुर। पूरे देश में लॉकडाउन के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश भर के सभी शराब दुकानों को बंद रखने की तारीख को बढ़ा दी गई है. अब शराब दुकानें 31 मार्च तक बंद रहेंगी.
इससे पहले प्रदेश के सभी शराब दुकानों को 22 मार्च से 24 मार्च तक बंद रखने का निर्देश दिया गया था. बंद रखने के इस निर्णय को आगे भी बढ़ा दिया गया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ को 14 अप्रैल तक डॉकडाउन कर दिया गया है.
