वाशिंगटन से छत्तीसगढ़ लौटे युवक और डॉक्टर दंपत्ति आइसोलेटेड, लिया गया सैंपल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में डॉक्टर दंपत्ति और उनके बेटे को आइसोलेटेड किया गया है. अमेरिका के वाशिंगटन से लौटे बेटे का अपने नर्सिंग होम में इलाज कर रहे थे. इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को लगने के बाद एहतियात के तौर पर तीनों को होम आइसोलेशन में रखने का निर्देश दिया गया है.

सीएमओ प्रमोद महाजन के मुताबिक हाल ही में युवक वाशिंगटन से बिलासपुर लौटा है. इसके माता-पिता डॉक्टर, लिहाजा दोनों अपने नर्सिंग होम में रखकर उसका इलाज कर रहे थे. उसके बाद इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई और एहतियातन तीनों लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. इसके साथ ही युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है. जिसकी जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *