गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : फसल कटाई एवं अन्य कृषि कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का करें पालन- कलेक्टर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही29 मार्च 2020

कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने जिले में लोक स्वास्थ्य और लोक हित के दृष्टिगत नोवल कोरोना वायरस व उससे जनित बीमारी के संक्रमण से बचाव हेतु एक साथ एक स्थान पर समूहों में एकत्रित होने के परिणामस्वरूप संभावित खतरे की रोकथाम हेतु फसल कटाई एवं कृषि संबंधी अन्य कार्य के लिए शासन द्वारा  जारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।
उन्होंने फसल कटाई एवं अन्य कृषि कार्य जिसमे 2 एवं 2 से अधिक व्यक्तियों या मजदूरों की आवश्यकता होती है, उन कार्यों को करते समय व्यक्तियों/मजदूरों के बीच कम से कम 1-2 मीटर की दूरी रखते हुए कटाई का कार्य करने एवं कार्य मे आते जाते समय निर्धारित दूरी बनाकर चलने की अपील की है। उन्होंने  फसल कटाई के दौरान व्यक्तियों/मजदूरों को नाक, मुंह को कपड़ा, गमछा या मास्क से ढककर फसल कटाई कार्य करने कहा है। उन्होंने फसल कटाई के दौरान व्यक्तियोंध्मजदूरों को समय समय पर अपने हाथ साबुन से धोने की अपील की है।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत स्तरीय दल को उक्त कार्य मे लगे व्यक्तियों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने और कार्य करते समय निर्धारित दूरी तथा अन्य दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *