कल 11 बजे PM मोदी पूरे देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए करेंगे चर्चा..

रायपुर,1 अप्रैल 2020। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव अभियान में युद्ध स्तर पर जूटी केंद्र और राज्य सरकार की मशीनरी ने पूरी ताक़त झोंक दी है। हर स्तर हर चरण पर समीक्षाओं का दौर जारी है। पूरे देश में लॉकडॉउन है, जिसकी मियाद फिलहाल 14 अप्रैल दी गई है।

इन सबके बीच जबकि कई राज्यों में संक्रमण प्रभावितों की संख्या में वृद्धि है, और उसी तरह से मरीज़ों के ठीक होने की भी खबरें हैं, सारी परिस्थितियों पर चर्चा करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश भर के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग के ज़रिए चर्चा करेंगे।

11 बजे से शुरु होने वाली यह वीडियो कॉंफ़्रेंसिंग में राज्यों में किए जा रहे बचाव उपाय, संबंधित स्वास्थ्य सुविधाएँ, लॉकडॉउन के बीच नागरिकों तक अनिवार्य आवश्यकता की अबाध आपूर्ति समेत लॉकडॉउन के दौरान नतीजों पर केंद्रित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *