CORONA से जंग में सामने आए मुंगेली के किसान, मुफ्त में बांटी 2176 KG सब्जियां

मुंगेली. कोरोना वायरस (कोविड-19) के वैश्विक संक्रमण को देखते छत्तीसगढ़ के मुंगेली के कई सामाजिक संगठनों, समाजसेविओं, स्व सहायता समूहों और बुद्धजीवियों द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष एवं जिला सहायता कोष के लिए सहायता दी जा रही है. वहीं इन सबसे हटकर मुंगेली जिले के किसानों ने मिसाल पेश की है. जिले के किसानों द्वारा लाॅकडाउन के दौरान राशन, सब्जी, तेल, मसाला, से वंचित असहाय, निर्धन, निःशक्त, दिहाड़ी मजदूर औऱ जरूरतमंद लोगों को राशन, सब्जी, तेल, मसाला दान दिए जा रहे हैं.

मुंगेली के 67 किसानों द्वारा अपनी मेहनत से उपजाई गई 2 हजार 176 किलोग्राम सब्जियां, जिसमें टमाटर, र्मिच, धानिया, बरबट्टी, लौकी, आलू, प्याज, बैगन जिले के कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे को भेंट किया. किसानों ने असहाय, निर्धन जरुरतमंद लोगों के लिए ये दान दिया है. कलेक्टर ने जिले के किसानों के इस उदारता की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि किसान भी इस समय महामारी से सामना करने मदद में पीछे नहीं है ये बड़ी बात है औऱ किसानों का आभार भी व्यक्त किया. इतना ही नहीं किसानों की तरफ से प्रमुख किसान अरविंद घोसले औऱ यशवंत राजपूत ने लॉकडाउन के दौरान निरन्तर यथासंभव मदद की बात भी कही.

मसाला भी दिया दान
मुंगेली के राईस मिलरों ने भी असहाय, जरूरतमंद लोगों के लिए कलेक्टर डाॅ. भुरे को  10 किलोग्राम प्रति पैकेट के भर्ती वाले 250 पैकेट चावल और गरम मसाला भेंट किये. ज़रूरतमन्दों की मदद में मुंगेली प्रेस क्लब के पत्रकार भी पीछे नही रहे प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल सोनी ने 51 हजार रुपये का चेक जिला सहायता कोष में सौंपा. वहीं बीआर साव धर्मादा ट्रस्ट ने भी 5लाख रुपये का चेक कलेक्टर भुरे को सौंपा. इस महामारी राष्ट्रीय आपदा कोरोना के संकट से उभरने कई प्रयास संस्था सहित कई  समाजजेवी संस्थाए मदद में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *