रायपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे पूरी दुनिया को गिरफ्त में लेता जा रहा है. 2 अप्रैल की स्थिति में पूरी दुनिया में 823626 लोग कोरोना संक्रमित हैं, वहीं अभी तक 40598 व्यक्तियों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है.
जानकारी के अनुसार, भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 29 से ज्यादा राज्य प्रभावित हैं, इन राज्यों में 1764 कोरोना पॉजीटिव प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है, वहीं 50 लोगों की मौत हो चुकी है.
