इन दिनों सेलेब्स घर पर बैठकर बोर हो रहे हैं और इसी कारण वह कुछ ना कुछ नया करने के बारे में सोच रहे हैं. इसी लिस्ट में शामिल हैं माधुरी दीक्षित. जी हाँ, बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन अब लोगों को डांस सिखाने को तैयार हैं. मिली खबर के अनुसार माधुरी ऑनलाइन फ्री में डांस ट्रेनिंग दे रही हैं. जी दरअसल सोशल मीडिया पर माधुरी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने हाल ही में कहा कि, ”डांस करके लोग तनावमुक्त हो सके. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा लगभग 3 हफ्ते से हम लोग घर पर हैं. हम मुश्किल समय से गुजर रहे हैं.”
उन्होंने कहा, ‘इस कारण मैंने सोचा कि डांस के साथ हम लोगों तक थोड़ी खुशियां बाटें. 1 से 30 अप्रैल तक, हर हफ्ते दो डांस लेशन वेबसाइट पर फ्री में उपलब्ध होगा. चलिए ज्यादा इंतजार नहीं करते डांस करते हैं.” केवल इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आगे यह भी लिखा है कि, ”इसी के साथ मैं सभी को याद दिला दूं कि घर मैं रहिए, सुरक्षित रहे.”
