कश्मीर में सेना और आतंंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, सेना ने तीन आतंकी मार गिराए

दिल्ली। कश्मीर घाटी को अशांत करने की कोशिशों में जुटे आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। घाटी में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया जिसके बाद सेना ने आतंंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर तीन को मौत के घाट उतार दिया।
कश्मीर घाटी के कुलगाम जिले के मंजगाम इलाके में आज सुबह से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना ने तगड़ा सबक सिखाते हुए  मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है जबकि मुठभेड़ अब भी जारी है। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की इलाके में मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।
इस सर्च आपरेशन में संदिग्ध इलाकों की तलाशी के दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। मारे गए आतंकियों की पहचान एजाज अहमद नायकू उर्फ मूसा भाई, शाहिद सादिक मलिक उर्फ अजान भाई और आदिल अहमद ठोकर के रूप में हुई है। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार फायरिंग कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *