खुशखबरी: पहला कोरोना वैक्सीन हुआ सफल, जल्द मिल सकता है इस वायरस से निजात

वाशिंगटन: दिनों दिन बढ़ता जा रहा कोरोना का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. हर दिन कोई न कोई नया मामला सामने आ ही जाता है. जो इस बात को साबित करता है कि अब इस वायरस का असर पूरी दुनिया पर छाया हुआ है, हर दिन कोई न कोई परिवार पूरी तरह से तवाह हो जाता है. तो वहीं अब तक कोरोना की चपेट में आने से दुनियाभर में 59000 से अधिक लोगों की मौते हो चुकी है. जंहा अब कोरोना वायरस (कोविड-19) से मुकाबले के लिए तैयार की जा रही एक संभावित वैक्सीन अपने पहले परीक्षण सफल पाई गई है. यह वैक्सीन इतनी मात्रा में प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया की उत्पत्ति करने में खरी पाई गई, जिससे इस खतरनाक वायरस को बेअसर किया जा सकता है.

मिली जानकारी के अनुसार ईबायोमेडिसिन अध्ययन के अनुसार, परीक्षण में चूहे को जब पिट्सबर्ग कोरोना वायरस वैक्सीन दी गई तो इससे दो हफ्ते के अंदर वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी की उत्पत्ति शुरू हो गई. अमेरिका की पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रमुख शोधकर्ता एंड्रिया गैम्बोटो ने कहा, ‘हम सटीक रुप से जानते हैं कि नए वायरस से कहां मुकाबला करना है.’ शोधकर्ताओं का कहना है कि यह वैक्सीन एनिमल टेस्ट में सफल पाई गई है. परीक्षण के अगले चरण में यह वैक्सीन इंसानों पर आजमाई जाएगी. यह परीक्षण आगामी कुछ माह में शुरू होने की उम्मीद है. अगर यह सफल पाई जाती है तो बाजार में वैक्सीन के आने में एक साल से ज्यादा समय लग सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *