महासमुंद: PM नरेंद्र मोदी की अपील पर लोगों ने जलाए दिए, कोरोना से लड़ने का दिया संदेश

महासमुंद.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Naredra Modi) ने पांच अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के दायरे में रहकर घरों की लाइट बंद कर मोमबत्ती, दिया या टॉर्च जलाने की अपील की थी. कोरोना वायरस (Corona Virus) के खिलाफ जंग में एकजुटता दिखाने के लिए देश के कई हिस्सों में लोगों ने दिए और मोमबत्ती जलाई. पीएम मोदी की इस अपील का असर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के महासमुंद (Mahasamund) जिले में भी देखने को मिला. प्रधानमंत्री के आह्वान पर लोगों ने रविवार को अपने घर के बाहर निकलकर रात 9 बजे दीपों की सजावट की. 9 मिनट तक घर के बाहर लोग दिए, मोमबत्ती, कैंडल जलाकर मोबाइल का टॉर्च दिखाते नजर आए.

हालांकि कई जगहों पर लोगों ने दिवाली की तरह दीप सज्जा कर आतिशबाजी भी की. प्रधानमंत्री के इस आह्वान का लोगों ने प्रकाश पर्व और दीपोत्सव की तरह पालन किया. इस दौरान और पीएम मोदी के नाम के दिए भी लोगों ने जलाए. आपको बता दें कि पीएम मोदी के इस आह्वान का असर  शहर से लेकर गांव तक देखने को मिला. लोग खुद ही 9 बजते ही घरों से बाहर निकल गए. शंख और घंटियों के ध्वनि के बीच दीपक की सजावट देखते ही बन रही थी.

जले हजारों दिए
बता दें कि ने शुक्रवार को सभी से अपील की थी कि रविवार 5 अप्रैल की रात 9 बजे सभी को घर की लाइट बंद करके 9 मिनट तक घर के बाहर दिए, मोमबत्ती, कैंडल या फिर मोबाइल का टॉर्च जलाना है, ताकि दिखाए कि कोरोना वायरस के साथ लड़ने में हम सब एक साथ है. लोगों ने घर की लाइट बंद कर 9 मिनट तक पीएम मोदी के अपील का बखूबी पालन किया. देश के साथ-साथ जिले के नागरिकों ने एकता का परिचय दिया.
हजारों दीपों के एक साथ जलते ही नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र भी जगमगा उठा. शिक्षक विक्रम सिंह राजपूत का कहना था कि जिस तरह प्रधानमंत्री के आह्वान पर जलाए गए दीपों से रात का अंधकार दूर हुआ है. ठीक उसी प्रकार कोरोना नामक महामारी भी उनके प्रयासों से समाप्त होगी. बस आवश्यकता है हमारे प्रधानमंत्री के साथ-साथ शासन प्रशासन का साथ दें. इसी के साथ शहर में लोग अपने-अपने छतों से भारत माता की जय के नारे लगाते भी दिखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *