छत्तीसगढ़ में ट्रेवल हिस्ट्री वाले 70 हजार से ज्यादा लोगों को किया गया क्वारंटाइन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 70 हजार से अधिक लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री (Travel History) है. ये वो लोग हैं जिन्होंने कोरोना वायरस (Coronavirus) से प्रभावित देशों और भारत के अन्य प्रभावित राज्यों की यात्रा करके छत्तीसगढ़ लौटे हैं. इन्हें COVID -19 के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती के तौर पर पूरे छत्तीसगढ़ में क्वारंटाइन पर रखा गया है.

वहीं सरकार का दावा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और निर्देशन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं. भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गौबा द्वारा रविवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव, पुलिस महानिदेशक के साथ समीक्षा की गई. इसमें देश के 730 जिलों के कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक, आयुक्त नगर निगम, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी शामिल थे.

अभी तक 1590 लोगों के टेस्ट किए गए

प्रदेश के मुख्य सचिव आरपी मण्डल ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोविड-19 महामारी के नियंत्रण तथा रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ में अभी तक 1590 लोगों के टेस्ट किए गए हैं, जिसमें 10 केश पाॅजिटिव पाए गए हैं. इसमें 7 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपेंट (पीपीई) किट्स पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *