बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाने के छेरकाडीह गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार- रविवार दरम्यानी रात आरोपी ने एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या कर दी है। आरोपी ने बड़े ही निर्ममता से बेटे समेत माता- पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी । पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही है।
आरोपी ने देर रात घटना को अंजाम दिया है। लॉकडाउन के दौरान पलारी थाने के छेरकाडीह गांव में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है।
