जिला महासमुंद के पिथौरा मे मारपीट एवम लूट के आरोपी गोपाल पाण्डे को..टी आई श्रीमती कमला पुसाम एवम उनकी टीम पकड़ने पहुंची

पिथौरा : जिला महासमुंद के पिथौरा मे मारपीट एवम लूट के आरोपी गोपाल पाण्डे को बस स्टैंड के करीब, टी आई श्रीमती कमला पुसाम एवम उनकी टीम पकड़ने पहुंची। उसी दौरान आरोपी द्वारा अपने परिवार जन को बुला पुलिस टीम पर हमला कर दिया । परिवारवालों ने आरोपी को भागने में सहयोग किया । बताया जा रहा है कि आरोपी तथा उनके परिवार के लोगो द्वारा लोहे के रॉड का प्रयोग किया, जिससे थानेदार को भी चोटें आई है तथा उनके स्टाफ को भी चोटें आई है। आरोपी एवम उनके परिवार के7सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सर्व आदिवासी समाज द्वारा भी मामले की घोर निंदा करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *