कोरबा में कोरोना संक्रमित व्यक्ति ही बांट रहा था मास्क और सेनेटाइजर….. दो विधायकों के साथ भी घूमा था घरों में…..अब विधायकों को भी रहना पड़ सकता है आइसोलेशन में

कोरबा 13 अप्रैल 2020। कोरबा में कोरोना पॉजेटिव मरीजों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि कोरोना पॉजेटिव मिला मरीज इलाके में लोगों को मास्क और सेनेटाइज बांट रहा था। शख्स कोरोना संक्रमित वार्ड की महिला पार्षद का पति बताया जा रहा है। वो शख्स जिला प्रशासन का वालेंटियर बनकर इलाके में काम कर रहा था। कमाल की बात ये है कि सोशल मीडिया और कांग्रेस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कोरोना पॉजेटिव मिला वो शख्स कुछ विधायकों के साथ भी घूम रहा था।

अब उस शख्स ने कोरोना बांटा या फिर लोगों से वो कोरोना संक्रमित हुआ, इस बारे में तो मालूम नहीं, लेकिन अब कांग्रेस के कुछ विधायकों के क्वारंटाईऩ में रहना पड़ सकता है। मरीज की रिपोर्ट रविवार को पॉजेटिव आयी थी, जिसके बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स में भर्ती होने से पहले वो इलाके में घूम रहा था, पाली तानाखार और कटघोरा के विधायकों के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हो रही है।

तस्वीरों में वो विधायक के साथ मास्क बांटते नजर आ रहा है। कमाल की बात ये है कि उस शख्स ने खुद फेसबुक पर एम्स जाने की तस्वीर पोस्ट की है। कमेंट बाक्स में उसने लिखा है.. “जिंदा रहा तो फिर मिलेंगे”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *