लॉकडाउन में घर बुलाकर नाबालिग से करता रहा रेप, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग से रेप मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पिताम्बर साहू नाबालिग को अपने घर में बुलाकर कई बार उससे रेप किया. शिकायत के मुताबिक आरोपी ने रेप वारदात की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी नाबालिग को दी थी. लॉकडाउन में भी घर से गायब रहने पर जब परिवार वालों ने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने जुर्म की जानकारी दी. इसके बाद परिवार वालों ने मामले की शिकायत पुलिस से की.

जांजगीर के हसौद पुलिस थाने में नाबालिग से रेप का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिताम्बर साहू ने मई 2017 में पहली बार नाबालिग से रेप किया था. इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आए दिन उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा. लॉकडाउन के दौरान भी उसे अपने घर बुलाकर उससे रेप करता रहा. बीते 20 अप्रैल को इस मामले की शिकायत थाने में की गई है.

आरोपी को भेजा जेल

जांजगीर एसपी पारूल माथुर ने बताया कि आरोपी पितांबर साहू पीड़िता का परिचित था. पीड़िता ने शिकयत की है कि वो धमकी देने से डर गई थी, लेकिन आरोपी द्वारा बार बार परेशान करने के कारण वो अपने परिजनों को घटन की जानकारी दी. आरोपी पीताम्बर साहू पिता केतराम साहू उम्र 24 वर्ष के विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/20 धारा 506,376 भादवि एवं 6 पॉक्सो एक्ट कायम किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करवा दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *