छत्तीसगढ़: DGP ने दिए निर्देश…ड्यूटी में तैनात सभी जवानों का होगा Corona टेस्ट,

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वारियर की अहम जिम्मेदारी निभा रहे पुलिस के जवानों का भी कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा. छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम इस संबंध में सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखा है और निर्देशित किया है कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ड्यूटी में लगे सभी जवानों का टेस्ट करवाया जाए. डीजीपी अवस्थी ने लॉकडाउन के दौरान चौराहों, पिकेट्स, पेट्रोलिंग और अस्पतालों की ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का कोरोना संक्रमण सम्बन्धी टेस्ट करवाने के निर्देश दिये हैं.

डीएम अवस्थी ने राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर यह निर्देश दिए हैं. इसमें कहा गया है कि जिला चिकित्सा अधिकारी से बात कर आवश्यकतानुसार थोड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और जवानों के कोरोना टेस्ट करवा लिए जाएं. इसका विशेष ध्यान रखा जाय कि एक साथ सभी के टेस्ट करवाने की बजाय थोड़ी थोड़ी संख्या में टेस्ट करवाए जाएं.

इसलिए दिए निर्देश
दरअसल कई ऐसे राज्य हैं, जहां पर लॉकडाउन और पुलिस पेट्रोलिंग में तैनात जवान कोरोना के संक्रमण की चपेट में आ गये हैं. कुछ जगहों पर कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद उनकी मौत हो गई है. इसलिए प्रदेश के डीजीपी ने एहतियातन कदम उठाते हुए इस तरह के निर्देश दिए हैं. अभी कुछ दिन दिन पहले ही खुद डीजीपी ने अपने पुलिस जवानो को एन-95 मास्क बांटा था. बता दें कि हाल ही में रायपुर एम्स के एक नर्सिंग स्टाफ का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *