रायपुर सेंट्रल जेल के ट्रेनिंग सेंटर में प्रहरी ने किया सुसाइड, मामले की जांच शुरू

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) के सेंट्रल जेल (Central Jail) के ट्रेनिंग सेंटर में एक जेल प्रहरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है. मृतक प्रताप निर्मलकर बिलासपुर के सेंट्रल जेल में पदस्थ था. करीब डेढ़ महीने पहले वहां से एक कैदी को इलाज कराने के लिए रायपुर लेकर आया था. इस दौरान वह रायपुर सेंट्रल जेल के ट्रेनिंग सेंटर में रहता था. जहां गुरुवार सुबह उसकी फंदे पर लटकती हुई लाश मिली. मृतक प्रताप निर्मलकर मूल रूप से कवर्धा जिले का रहने वाला है और बिलासपुर सेंट्रल जेल में उसकी पोस्टिंग थी.

प्रताप निर्मलकर की सगाई हो चुकी थी. वहीं 2 मई को उसकी शादी भी होने वाली थी. हालांकि lockdown के कारण शादी की डेट आगे बढ़ गई थी. लेकिन प्रताप निर्मलकर जल्द ही विवाह के बंधन में भी बनने वाला था. परिजनों ने इस मामले को लेकर संदेह जताया है और जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए हैं.

परिजनों का आरोप

प्रताप के भाई संतोष निर्मलकर का कहना है कि उन लोगों ने अपने पहुंचने से पहले डेड बॉडी नहीं उतारने के लिए कहा था. लेकिन फिर भी डेड बॉडी उतार कर पंचनामा करके मर्चरी भेज दिया गया. घटना की जानकारी उन लोगों को सुबह 9:00 बजे मिली. इसके बाद कवर्धा से रायपुर आने के लिए ई-पास जारी करवाने और परमिशन में ही 3 घंटे से अधिक समय लग गया. इस दौरान रास्ते में कई जगहों पर गाड़ी को रोककर पूछताछ भी की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *