आज से शुरू हुआ तेंदूपत्ता संग्रहण, करीब साढ़े छह सौ करोड़ रुपये मिलेंगे संग्रहण करने वाले 13 लाख वनवासी परिवारों को

रायपुर. वनमंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया है कि आज से बस्तर में तेंदू पत्ता संग्रहण का काम शुरू हो गया है। दो दिन बाद ये पूरे प्रदेश में शुरू  जयेगा। अकबर ने बताया कि सरकार ने इस साल 649 करोड़ रुपये के तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य रखा है। पिछले साल सरकार ने 609 करोड़ का तेंदूपत्ता संग्रहण का भुगतान किया था।

अकबर ने बताया कि छत्तीसगढ़ पूरे देश में सबसे ज़्यादा मूल्य पर धान की खरीदी करता है। सरकार संग्रहण करने वाले वनवासियों को प्रति मानक बोरा 4000 रुपये का भुगतान करती है। सरकार ने इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जहां टेंडर नहीं हुआ है वहां सरकार खुद खरीदी करेगी। सम्बंधित व्यापारियों को बॉर्डर के इलाके से सम्बंधित डीएफओ से मिलने की अनुमति दे दी गई है।

अकबर ने बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहणकर्ताओ को लॉकडाउन का पूरा पालन करना होगा। फिलहाल संग्रहणकर्ताओं के लिए 50 लाख मास्क बनाये जा रहे है। विभाग ये मास्क 13 लाख हितग्राही परिवारों को दे रहा है। मास्क विभाग द्वारा महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के ज़रिए बनवाये गए हैं। हर हितग्राही परिवार को 3 से 4 मास्क दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *