रायपुर : छत्तीसगढ़ के आई.ए.एस. इस माह भी देंगे अपना एक दिन का वेतन : एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कराया अवगत

रायपुर, एक मई 2020

छत्तीसगढ़ आई.ए.एस. एसोसिएशन द्वारा पिछले माह की तरह इस माह भी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता सहायता कोष में देने का निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सी.के. खेतान ने इस आशय का पत्र मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को भेजकर निर्णय से अवगत कराया है।
श्री खेतान ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री की अगुवाई में लाॅकडाउन की अवधि में जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यो में सभी आई.ए.एस. अधिकारी भी टीम भावना से काम कर रहे हैं। राज्य के आई.ए.एस. अधिकारियों के साथ ही चतुर्थ श्रेणी तक के कर्मचारी कोरोना संकट से निपटने में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि लाॅकडाउन 17 मई तक के लिए केन्द्र सरकार द्वारा बढ़ाया गया है, लेकिन छत्तीसगढ़ पहले ही इस संक्रमण को सीमित रखने में सफल हुआ है। श्री खेतान ने मुख्यमंत्री को कोरोना संक्रमण सीमित रखने में उनकी रणनिति और अथक प्रयासों की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *