जगदलपुर, छत्तीसगढ़। बस्तर में रैपिड टेस्ट में 3 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सैंपल दोबारा जांच के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
1 मरीज दंतेवाड़ा और दूसरा बीजापुर का है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। हालांकि रैपिड टेस्ट किट के रिजल्ट को राज्य में प्रमाणिक नहीं मान रहे हैं। क्योंकि कई बार इसके नतीजे बदलते भी दिखाई दिए हैं।
बताया जा रहा है मजदूर तेलंगाना के कनाईगुड़ा से लौटे हैं। वापस आकर ये 100 के समूह में रह रहे थे। इन्हें क्वारेंटाइन किया गया था। रैपिड टेस्ट में तीन के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

