रायपुर, छत्तीसगढ़। शराब दुकान खोलने को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बयान सामने आया है। कवासी लखमा के मुताबिक भारत सरकार की गाइडलाइन उल्टा-पुल्टा आता है।
उन्होंने आगे कहा कि शराब दुकान खोलने को लेकर प्रदेश में त्राहि मची हुई है। जनता लगातार शराब दुकान खोलने की मांग कर रही है।
लखमा के मुताबिक 3 मई तक शराब दुकान बंद रखी है। शराब की दुकानें 4 को खोलें या 5 को फैसला हम कल यानी रविवार को लेंगे। जल्द ही शराब दुकान खोले जाएंगे।

