घर लौट रहे मजदूरों के लिए सोनिया गांधी ने किया बड़ा ऐलान….कांग्रेस उठाएगी रेल टिकट का पूरा खर्च

मजदूरों का घर लौटना शुरू कर दिया है। गृह मंत्रालय ने देश भर में श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है। करीब एक महीने बाद उन्हें घर जाने की इजाजत मिली, तो केंद्र सरकार ने रेल किराये का सारा खर्च मजदूरों से वसूलने का फैसला लिया। इस पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसको लेकर बड़ा फैसला लिया है. कांग्रेस पार्टी सभी जरूरतमंद मजदूरों के रेल टिकट का खर्च उठाएगी।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक पत्र लिखकर यह घोषणा की है कि वापस घर जा रहे मजदूरोें का किराया कांग्रेस पार्टी वहन करेगी. सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए एक पत्र लिखते हुए कहा है कि विदेश में फंसे लोगों को देश मुफ्त में लाया जा सकता है लेकिन श्रमिकों से किराया वसूला जा रहा है.

सोनिया ने अपने बयान में कहा है, ‘प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक और कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी और जरूरी कदम उठाएगी.’

सिर्फ चार घंटे के नोटिस पर लॉकडाऊन करने के कारण लाखों श्रमिक व कामगार घर वापस लौटने से वंचित हो गए।

उन्होंने कहा कि 1947 के बंटवारे के बाद देश ने पहली बार यह दिल दहलाने वाला मंजर देखा कि हजारों श्रमिक व कामगार सैकड़ों किलोमीटर पैदल चल घर वापसी के लिए मजबूर हो गए। न राशन, न पैसा, न दवाई, न साधन, पर केवल अपने परिवार के पास वापस गांव पहुंचने की लगन। उनकी व्यथा सोचकर ही हर मन कांपा और फिर उनके दृढ़ निश्चय और संकल्प को हर भारतीय ने सराहा भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *